*प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस*
*एसडीएम मऊ एवं अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में थाना मऊ में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया*
आज दिनाँक 12.09.2026 को एसडीएम मऊ श्री श्रषि रमन सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय की अध्यक्षता में मऊ में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम महोदय व एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस मऊ में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखकर सम्बन्धित को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उन समस्याओं के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए। सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें साथ ही कहा कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्रकरण में पुलिस एवं राजस्व टीम समन्वय स्थापित कर भूमि सम्बन्धी मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराए।