#चित्रकूट
राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का अायोजन जनपद न्यायालय चित्रकूट में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया
राष्ट्रीय लोक अदालत शुभारम्भ के समय पद्माकरमणि त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, चित्रकूट, राकेश कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, राहुल मिश्रा प्रथम अपर जिला जज, अनुराग कुरील अपर जिला न्यायाधीश/एफ0टी0सी0, चित्रकूट , गीता सिंह अपर जिला जज/एस.सी.एस.टी. एक्ट, राममणि पाठक, अपर जिला न्यायाधीश/एफ0टी0सी0 न्यू0, रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, सचिन कुमार दीक्षित, सिविल जज (सी0डि0), इला चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंशुमान यादव अतिरिक्त सिविल जज (सी0डि0), अश्वनी कुमार उपाध्याय सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी, विदिशाभूषण, सिविल जज (जू०डि०), सृष्टि शुक्ला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, अभिनव कुमार दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, प्रभात कुमार मेहता, अग्रणी जिला प्रबन्धक इण्डियन बैंक तथा अन्य बैंकों के प्रबन्धक, न्यायालय के कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत न्याय रक्षकगण तथा अधिकारमित्रगण उपस्थित रहे।
उक्त लोक अदालत में शेषमणि शुक्ला, जनपद न्यायाधीश द्वारा 06 वादों का निस्तारण हुये मु0- 12,45,500/- रूपये समझौता राशि जमा करायी गयी। पद्माकरमणि त्रिपाठी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा 42 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-25,95,68,000/- रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाया गया, राकेश कुमार यादव प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चित्रकूट द्वारा 07 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-9000/- रूपये आपसी सुलह समझौते के आधार पर वादिया को दिलाया गया एवं कई वर्षों से एक- दूसरे से अलग रह रहे 04 जोडे आपस में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराते हुये एक साथ रहने के लिये तैयार हो गये उनको उपहार स्वरूप एक-एक पौधा देकर "एक पेड जीवन साथी के नाम" लगाने हेतु प्रेरित करके एक साथ भेजा गया
अनुराग कुरील अपर जिला जज एफ.टी.सी. द्वावार 02 वादों का निस्तारण करते हुये मु0 1000/- अर्थदण्ड वसूला गया। राममणि पाठक अपर जिला जज/एफ0टी0सी0 न्यू0, द्वारा 100 वादों का निस्तारण किया गया, सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज (सी०डि०) द्वारा फौजदारी के47 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-16550/- रूपये वसूला गया एवं सिविल व उत्तराधिकार के 06 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-2825390/- रूपये का प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया, श्री अश्वनी कुमार उपाध्याय सिविल जज (सी०डि०)/एफ0टी0सी0 द्वारा 195 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुये मु०-2450/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया
अंशुमान यादव अतिरिक्त सिविल जज सी0डि0 द्वारा 239 वादों का निस्तारण करते हुये मु0- 14830/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, विदिशाभूषण सिविल जज (जू0डि0) द्वारा 159 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुये मु०-8350/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया व सिविल व उत्तराधिकार के 08 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-47741/- रूपये का प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया
सृष्टि शुक्ला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा 157 वादों का निस्तारण करते हुये मु०- 11150/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया,अभिनव कुमार दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय द्वारा 121 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-1350/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। एस. आनन्द सिविल जज (जू0डि0) मऊ द्वारा 156 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-1590/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया।
विरेश कुमार सोनकर न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर द्वारा 97 वादों का निस्तारण करते हुये मु0- 970/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, सन्तोष कुमार तृतीय अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत द्वारा 02 वाद का निस्तारण किया गया तथा उपभोक्ता फोरम द्वारा 06 वाद का निस्तारण करते हुये मु0- 324997/- रूपये वादी को दिलाया गया। इस प्रकार न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 1350 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-264078868 (छब्बीस करोड चालीस लाख अटहत्तर हजार आठ सौ अरसठ रूपये) एंव राजस्व व अन्य विभागों द्वारा 117389 मामलों का निस्तारण करते हुये मु०-29401950/- (दो करोड चौरानबे लाख एक हजार नौ सौ पचास रूपये) रूपये प्रतिकर के रूप में वसूला गया।
इला चौधरी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के द्वारा बताया गया कि अाज राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 118739 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-293480818/- (उन्तीस करोड चौतीस लाख अस्सी हजार आठ सौ अट्ठारह रूपये) अर्थदण्ड, प्रतिकर व बैंक ऋण वसूली के रूप में वसूल किया गया।
राममणि पाठक, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चित्रकूट द्वारा बताया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा प्रदत्त Payment Setu App के माध्यम से जनपद न्यायालय चित्रकूट में कुल 33 वर्चुअल चालानों का निस्तारण करते हुये मु0- 22500/- रूपये का अर्थदण्ड जमा कराया गया।