बड़हिया: बड़हिया के गंगा घाट पर डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बाद बड़हिया के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार अपराह्न 12:30 बजे जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं एसपी प्रेरणा कुमार ने गंगा घाट का निरीक्षण किया. यहां श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं सुरक्षा मानकों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा गया. भीड़ नियंत्रण को लेकर निर्देश दिया गया.