लालगंज: हलिया में एडीओ पंचायत की अध्यक्षता में प्रधान व सचिवों की बैठक संपन्न, संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर हुई चर्चा
ब्लॉक सभागार हलिया में एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव और चिकित्सक की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ग्राम पंचायतों में सफाई, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई एवं जल भराव की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में ग्राम प्रधान काशी मिश्रा, राजेश कुमार मौर्य, सूरज मौर्य, राजेश यादव आदि रहे।