हरिद्वार: रौशनाबाद जिला जेल से फरार 2 कैदियों के मामले में शासन ने शनिवार शाम सस्पेंड किए प्रभारी जेल अधीक्षक समेत 6
रौशनाबाद स्थित जिला जेल से फरार हुए दो कैदियों के मामले में शासन ने कार्रवाई करते हुए जेल के प्रभारी अधीक्षक प्यारेलाल आर्य समेत 6 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है, पूरे मामले की जांच आईजी जेल को सौंप दी गई है। उधर पुलिस ने पूरे मामले में फरार दोनों कैदियों की तलाश में 10 टीमें गठित कर दी हैं। शाम 6 बजे करीब डीएम कार्यालय ने यह जानकारी दी।