हरिद्वार: बहादराबाद में मजदूरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहादराबाद में मजदूरों के साथ गाली गलौज और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी आम के बैग में पेड़ काट रहे मजदूरों के पास पहुंचे और उनके साथ मारपीट, गाली गलौज करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। समझाने पर भी जब तीनों नहीं माने तो उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।