हरिद्वार: बहादराबाद में कोर कॉलेज के पास दिल्ली NH पर कार और बाइक का जबरदस्त एक्सीडेंट, बाइक सवार गंभीर घायल
कार और बाइक का बहादराबाद में जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि कार और बाइक सवार दोनों तेजी में थे। मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।