हरिद्वार: कनखल स्थित महानिर्वाणी अखाड़े में नागा साधुओं ने विजयदशमी के मौके पर किया शस्त्र पूजन
शनिवार को विजयदशमी के मौके पर कनखल स्थित महानिर्वाणी अखाड़े में नागा साधुओं ने शस्त्र पूजन किया। दोपहर 3 बजे करीब महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि प्राचीन काल में धर्म की रक्षा के लिए नागा साधू सैनिक की भूमिका निभाते थे और अपने साथ शास्त्रों के ज्ञान के अलावा शस्त्र भी रखते थे। हर साल परंपरागत तरीके से अखाड़े में दशहरे के अवसर पर शस्त्रों की पूजा होती है।