हरिद्वार: रोड़ी बेलवाला मैदान में धूं-धूं कर जलाए गए रावण और मेघनाद के पुतले, बुराई पर सच्चाई की जीत
ऐतिहासिक रोड़ी बेलवाला मैदान में शहर के सबसे बड़े रावण और मेघनाद के पुतले का दहन हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच भारी भीड़ के सामने जमकर आतिशबाजी की गई और रामलीला का मंचन किया गया। मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने भगवान राम की आरती उतारी। शाम करीब साढ़े सात बजे रावण और मेघनाद के पुतले को आग लगाई गई। मौके पर फायर ब्रिगेड भी मौजूद रही।