हरिद्वार: जिले भर में रावण दहन के लिए फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा, मायापुर पुलिस लाइन ने दी जानकारी
शनिवार को दशहरे पर जिले भर में रावण दहन स्थलों पर आगजनी को रोकने के लिए दमकल विभाग भी अलर्ट रहा। रुड़की, लक्सर समेत शहर भर में अलग अलग समय पर होने वाले रावण दहन के लिए सभी फायर ब्रिगेड को लगाने के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती की गई है। शाम 5 बजे मायापुर स्थित अग्निशमन विभाग की पुलिस लाइन ने यह जानकारी दी। हरिद्वार और रुड़की में 3- 3 फायर ब्रिगेड लगाई गई हैं।