सोरांव: नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरीबोझ में जयंती के पोस्टर फाड़ने पर मारपीट व फायरिंग का आरोप, लोगों ने थाना घेरा
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरीबोझ गांव में सोमवार की देर रात गांव के अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में पोस्टर लगा रहे थे। उसी दौरान गांव के ही कुछ पोस्टर फांडने लगे, विरोध करने पर एक युवक की पिटाई की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आधी रात थाना घेर लिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया ।