बलराम जयंती पर कृषक संगोष्ठी आयोजित
बलराम जयंती के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, मंडला में प्राकृतिक खेती पर आधारित कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिले के कृषकों ने सहभागिता कर प्राकृतिक खेती की तकनीकों, जैविक संसाधनों के उपयोग तथा कम लागत में टिकाऊ कृषि पद्धतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों द्वारा प्राकृतिक खेती के महत्व, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने तथा स्थानीय संसाधनों से कृषि लागत घटाने के उपायों की जानकारी दी गई। किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाकर स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। संगोष्ठी के दौरान कृषकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए प्राकृतिक खेती से संबंधित व्यावहारिक जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम में डॉ. रामेश्वर प्रसाद अहिरवार, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र मंडला, श्री अरविंद वर्मा, सहायक संचालक कृषि, श्रीमति अंजु कुद्रापे, उप परियोजना संचालक आत्मा, श्रीमति रूचि टेकाम, सहायक संचालक कृषि, श्री डी. एस. धुर्वे, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मंडला, श्री प्रताप सिंह पटले, कृषि विस्तार अधिकारी, श्री आर.के. सैयाम, कृषि विकास अधिकारी कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
53 views | Mandla, Madhya Pradesh | Sep 2, 2026