चुटका परियोजना विस्थापित परिवारों की कॉलोनी का एसडीएम ने किया भ्रमण
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार ग्राम गौंझीमाल स्थित चुटका परियोजना विस्थापित परिवारों की कॉलोनी का अनुविभागीय अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौधरी द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी भी उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी ने कॉलोनी में निवासरत विस्थापित परिवारों से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कॉलोनीवासियों द्वारा स्ट्रीट लाइट एवं विद्युत संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया। इस पर सहायक यंत्री, एम.पी.ई.बी. को समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार कॉलोनी निवासियों द्वारा पानी की टंकी एवं नालियों की सफाई की आवश्यकता बताई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही प्रोजेक्ट मैनेजर को आवश्यक कार्यवाही कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अनुविभागीय अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विस्थापित परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या न हो तथा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाए।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
4 views | Mandla, Madhya Pradesh | Sep 1, 2026