टेस्ट किट से दुग्ध उत्पादों की जांच, पनीर का नमूना भेजा लैब
आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा टेस्ट किट के माध्यम से सपोर्ट टेस्टिंग एवं जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।
अभियान के तहत एसडीएम मंडला के निर्देश पर नायब तहसीलदार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने महाराजपुर स्थित मटरू ढाबा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुग्ध उत्पाद की टेस्ट किट से प्राथमिक जांच की गई तथा पनीर का नमूना नियमानुसार संकलित कर जांच के लिए भेजा गया।
निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। साथ ही निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मिलावट के प्रति लोगों को जागरूक करना और खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के लिए प्रेरित करना है। जिले में जांच, सपोर्ट टेस्टिंग एवं जन-जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
4 views | Mandla, Madhya Pradesh | Sep 1, 2026