बलरामपुर: उतरौला रोड पर सीएमओ ऑफिस के पास तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कार चालक फरार
जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार कार ने एक युवक की जान ले ली। शुक्रवार को बीती रात उतरौला रोड स्थित सीएमओ कार्यालय के सामने इनोवा कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए,जबकि इनोवा कार क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क पर खड़ी रह गई। कार चालक फरार हो गया।