बलरामपुर: उ०प्र० पेंशनर्स कल्याण संस्था की ब्लॉक परिसर में हुई बैठक, पेंशनरों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने की बनी रणनीति
उ. प्र.पेंशनर्स कल्याण संस्था के तत्वावधान में शनिवार को खंड विकास कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त पेंशनरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिलाध्यक्ष गुलाब चंद्र भारती ने बताया कि पेंशनरों को 8वें वेतन आयोग से अलग कर दिया गया है, जिससे उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस विषय को लेकर पेंशनर पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया।