कुलपहाड़: लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले 13 लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई
थाना कुलपहाड़ पुलिस ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ शांतिभंग की आशंका को देखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद संबंधित उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया।