गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर में बन रहे सीमेंटेड नाले के निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, बिना रोड़ी डाले निर्माण कराने का आरोप
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर में चौधरी धर्म कांटे से दौलतपुर पुलिया तक बनाए जा रहे करीब 800 मीटर लंबे सीमेंटेड नाले के निर्माण की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है।स्थानीय लोगों के मुताबिक नाले की खुदाई के बाद नीचे रोड़ी डालने के साथ जमीन की पर्याप्त कुटाई नहीं की जा रही।