कटकमदाग: सिरसी में मां दुर्गा की आराधना का माहौल, सप्तमी को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
कटकमदाग थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या 33 स्थित सिरसी दुर्गा मंडप में शक्ति पुंज क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से दशकों पुरानी परंपरा के तहत दुर्गा पूजा हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाई जा रही है।।