कुंडा: भदसिव डीह गांव में युवक की पिटाई के मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज, एएसपी ने दी जानकारी
कुंडा के भदसिव डीह गांव में चाय की दुकान पर बुधवार को हुए विवाद के बाद युवकों की पिटाई के मामले में 9 लोगो पर केस दर्ज किया गया है। एएसपी संजय राय ने बताया की पीड़ित तीरथ लाल की तहरीर पर शुक्रवार को शाम 5.30 बजे गांव के अरुणेश ,राजन, विपिन ,नीरज ,अर्जुन, विमल, अकेश निर्मल ,राम प्यारे निर्मल, दिलीप के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।