छोटीसादड़ी: वोटर लिस्ट में दो जगह नाम को लेकर वार्ड 14 में हंगामा, जांच के बाद दंपती ने किया मतदान
छोटीसादड़ी। नगर पालिका चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 14 के मतदान केंद्र पर वोटर लिस्ट में दो जगह नाम होने को लेकर विवाद हो गया। दो मतदाताओं को मतदान से रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृतलाल बंडी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी प्रशासन को दी।