छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी अस्पताल में मीडियाकर्मी का मोबाइल छीनकर फेंका, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, थाने में दर्ज कराया मामला
छोटीसादड़ी। शनिवार देर रात करीब 11 बजे छोटीसादड़ी के उपजिला चिकित्सालय परिसर में कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मी के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित मीडियाकर्मी ने छोटीसादड़ी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छोटीसादड़ी निवासी मह