नीम चक बथानी: बथानी बाजार से हत्या के प्रयास मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बथानी बाजार से पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या के प्रयास मामले का आरोपी विक्रम कुमार को बथानी बाजार से गिरफ्तार किया गया है। विक्रम कुमार रेहुआ गांव का रहने वाला है उसे जेल भेज दिया गया है।