सिराथू: कोखराज इलाके में हुई लूट के मामले में फरार ₹25000 के इनामिया को ₹46000 के साथ गिरफ्तार कर किया गया चालान
कोखराज थाना इलाके में 2022 में हुई एक लूट के मामले में फरार चल रहे गुजरात के पाटन जिले के रहने वाले ₹25000 के इनामियां अभियुक्त कीर्ति सिंह को पुलिस ने ₹46000 के साथ गिरफ्तार किया है।कोखराज पुलिस ने मंगलवार शाम लिखा पढ़ी करते हुए अभियुक्त कीर्ति सिंह को माननीय न्यायालय चालान भेज दिया है।