सिराथू: दारानगर में आग तापने के दौरान एक घर के छप्पर में लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई नष्ट
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के वार्ड नं एक के रहने वाले वीरेंद्र सरोज पुत्र छोटेलाल सरोज के घर में सोमवार को आज तापने के दौरान घर में आग लग गई है।ठंड से राहत पाने के लिए आग जलाई गई थी।इसी दौरान छप्पर में लगी आग से काफी सामान जल गया है।वीरेंद्र ने बताया कि राशन कपड़े समेत दो तखत जल गए हैं।तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है।