सिराथू: परसरा किडजी स्कूल के पास ट्रेन की ज़द में आई युवती की मौत, शिनाख्त नहीं हुई
कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा में किड्जी स्कूल के करीब मंगलवार दोपहर फ़ास्ट ट्रेन की ज़द में आकर एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई है।दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन के खम्बा नम्बर 319/31 के पास यह हादसा हुआ है। सूचना पर कोखराज थाना की पुलिस और भरवारी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची है लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस युवती की शिनाख्त में जुट गई है।