सिराथू: कड़ा के दरगाह में उर्स मेले की तैयारियां शुरू, मुतवल्ली ने बताया- एक सप्ताह का होगा उर्स मेला
कड़ा के दरगाह में जिले का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक उर्स मेला हर साल इस्लामी रजब माह में लगता है जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है।सोमवार मुतवल्ली वली अशरफ ने बताया कि इस बार उर्स मेला 2 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएगा जो एक सप्ताह का होगा। बताया कि मेले में बाहरी दुकान और लोग आना शुरू हो गए हैं मेले की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।