सिराथू: डीएम ने जनसेवा केंद्र भरवारी, गौरा, खलीलाबाद में दौरा कर फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर केंद्र निरस्त करने के निर्देश दिए
कौशांबी के जिला अधिकारी मधुसूदन ने मंगलवार दोपहर भरवारी गौरा और खलीलाबाद के जन सेवा केन्द्रों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संचालकों से कहा है कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बरतने पर या प्रगति शून्य होने पर निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी।जिलाधिकारी ने कई केन्द्रों में जाकर फार्मर रजिस्ट्री कार्यो का जायजा लिया है।