पटियाली: सिढ़पुरा मेला ग्राउंड में सामूहिक विवाह की धूम, 75 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, 19 जोड़ों का हुआ निकाह
सिढ़पुरा मेला ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में सिढ़पुरा ब्लॉक के 24 और गंजडुंडवारा ब्लॉक के 51 सहित कुल 75 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 32 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह और 19 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। मंत्रोच्चारण और जयमाला के बीच नवदंपत्तियों ने नए जीवन की शुरुआत की।