सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हंसता-खेलता परिवार अचानक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई इस खौफनाक घटना में देखा जा सकता है कि पूरा परिवार एक साथ बैठकर खाना खा रहा है। इसी दौरान कमरे के बीच में रखे छोटे गैस सिलेंडर पर खाना पकाया जा रहा था, तभी अचानक उसमें एक जोरदार धमाका (ब्लास्ट) हो गया।धमाका इतना भीषण था कि पल भर में वहां अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल पैदा हो गया।
राहत की बात यह रही कि इस भयानक विस्फोट में किसी की जान नहीं गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, अचानक हुए इस हादसे की चपेट में आने से परिवार के कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। यह घटना घर के भीतर एलपीजी सिलेंडर के इस्तेमाल में बरती जाने वाली लापरवाही और सुरक्षा के प्रति सतर्कता पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo