डोईवाला:लच्छीवाला टोल प्लाजा पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब देहरादून से डोईवाला की ओर आ रहा एक भारी वाहन (ट्रक) तकनीकी खराबी के कारण अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन के ब्रेक फेल हो जाने पर चालक ने घबराने की बजाय अत्यधिक सूझबूझ और धैर्य से काम लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों को सुरक्षित बचाने के लिए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए भारी वाहन को टोल प्लाजा की खाली दिशा की तरफ मोड़ दिया। इस प्रयास में वाहन टोल प्लाजा के पास बने ढांचे से जा टकराया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
कोई जनहानि नहीं, पुलिस ने बहाल कराया यातायातटक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर कुछ समय के लिए चीख-पुकार और जाम की स्थिति पैदा हो गई। राहत की बात यह रही कि इस गंभीर हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और एक बड़ी जनहानि होने से टल गई।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideoreels