पोलायकलां: पुरी में लापता किठौर गांव खिलाड़ी के परिजनों से मिले मंत्री परमार,परिजन को सरकार और फेडरेशन से आर्थिक मदद का भरोसा दिया
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रविवार शाम 6 बजे किठौर पहुंचे और पुरी में समुद्र में लापता खो-खो खिलाड़ी नितेश चावड़ा के परिवार से मिले। नितेश 27 अगस्त को गोल्डन बीच पर लहरों में बह गया था। मंत्री ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।