खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगी ₹5 लाख की शर्त, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
नागौर के खींवसर में हुए विधानसभा उपचुनाव में हार जीत के फैसले को लेकर शुक्रवार को पांच लाख रूपए की शर्त लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें खींवसर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्रत्याशी कनिका बेनीवाल का जीत का दावा करते हुए शर्त लगाई जा रही है।