खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को होगी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया
नागौर जिले के खींवसर में हुए विधानसभा उपचुनाव को लेकर 23 नवंबर को मतगणना की जायेगी। जिसको लेकर आज मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने मतगणना स्थल का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और तैयारियों में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।