खींवसर: नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे
नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल गुरुवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान खींवसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं खींवसर पहुंचने पर नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का स्थानीय लोगों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।