खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी
नागौर जिले के खींवसर में हुए विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। वहीं आज बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतगणना 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। वहीं मतगणना के लिए 19 टेबल निर्धारित किए गए हैं।