खींवसर: खींवसर में पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
नागौर जिले के खींवसर में गुरुवार को पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। वहीं पत्रकारो ने बताया कि आये दिन कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हमले कर दिए जाते हैं।