प्रतापगढ़: देहात कोतवाली पुलिस ने 25,000 रुपये के ईनामी गैंगस्टर को नागपुर से किया गिरफ्तार
देहात कोतवाली पुलिस ने 25,000 रुपये के ईनामी गैंगस्टर जितेंद्र यादव उर्फ सतेन्द्र को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया की आरोपी पर गोवध और पशु क्रूरता जैसे संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।