प्रतापगढ़: शहर में निकाली गई श्री जगन्नाथ यात्रा, एसपी ने आरती उतारने के साथ सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने शहर में निकाली गई श्री जगन्नाथ यात्रा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और श्रद्धालुओं से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मंगलवार शाम 6 बजे उन्होंने जगन्नाथ भगवान की आरती उतारी और यात्रा मार्ग का भ्रमण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।