प्रतापगढ़: गजेहडा जंगल के पास अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के बाद धंसी सड़क, गड्ढे में फंसी भैंस
देलहुपुर इलाके के गजेहडा जंगल के पास प्रयागराज अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर मामूली बारिश के बाद ही सड़क धंस गई। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क धंसने की वजह से हुए गड्ढे में एक भैंस फंस गई। राहगीरों की मदद से स्थानीय लोगो ने भैंस को निकालने के लिए रेस्क्यू किया। वही सूचना के बावजूद भी कोई अधिकारी मौके पर नही पहुंचा।