पिछोर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त का शुभारंभ
शिवपुरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के अंतरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।
कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को दोहराया गया। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के शुभारंभ के साथ क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और विकास को गति देने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।