कानपुर में KDA की हिमालय भवन योजना में निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पनकी-शताब्दी नगर स्थित बी-ब्लॉक के एक फ्लैट की फर्श अचानक करीब एक फीट नीचे धंस गई। बताया गया कि हादसे के वक्त कमरे में आवंटी के माता-पिता सो रहे थे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
आवंटी ने निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए IGRS पर शिकायत की है और KDA को लीगल नोटिस भेजकर जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई तथा नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
अब सवाल यह है कि 22.50 लाख रुपये के फ्लैट की फर्श अगर धंस सकती है, तो निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी आखिर किसने की? क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी?
Ground Zero News — खबर वही, जो सवाल खड़े करे।
.
#Kanpur #KDA #HimalayaBhawan #ShatabdiNagar #Panki