मानपुर: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने इंदवार समूह जल प्रदाय योजना और भोलगढ़ में पुल का निरीक्षण किया
Manpur, Umaria | Aug 14, 2026 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत उमरिया जिले की कलेक्टर राखी सहाय ने विकासखण्ड मानपुर के अंतर्गत विभिन्न गांवों का भ्रमण किया।इस दौरान कलेक्टर राखी सहाय ने इंदवार समूह जल प्रदाय योजना एवं भोलगढ़ मे बहुप्रतीक्षित पुल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी ली तथा हर घर नल से जल के तहत किये गए कार्यो के प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।