निवास: मंडला जिले के निवास स्वास्थ्य केंद्र में AAP ने स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार के लिए किया औचक निरीक्षण
Niwas, Mandla | Apr 7, 2026 मंडला जिले के निवास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आम आदमी पार्टी मंडला द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लगातार निगरानी और प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 29 मार्च 2026 को किए गए औचक निरीक्षण में अस्पताल की कई गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आई थीं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदे बाथरूम, टूटे हुए नल, बाथरूम में पानी की कमी पाई गई थी।