हज़ारीबाग: राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय में वर्ष की पहली तिमाही में हिंदी कार्यशाला आयोजित
भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय हजारीबाग के द्वारा अपने कार्यालय परिसर में इस वर्ष के प्रथम तिमाही में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांख्यिकी के जनक डॉ. (प्रो.) पी.सी. महालोनोबिस जी के चित्र को पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।