हज़ारीबाग: संसद के प्रयास से दिव्यांगों के चेहरे खिले, पंजीकरण के बाद मिलेगा सहायक यंत्र
हजारीबाग भारत सरकार की एडीआईपी योजना और राष्ट्रीय व्योश्री योजना के तहत आज दिन रविवार को दोपहर 1 बजे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास से दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक यंत्र एवं उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण और परीक्षण शिविर का आयोजन हजारीबाग टाउन हॉल में किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और योजना का लाभ उठाने के लिए अपना पंजीकरण कराया।