हज़ारीबाग: डुमरौन में मीनार और धर्म ध्वज नहीं हटा, प्रशासन ने नहीं दी इजाजत; दो दिन का समय मांगा
हजारीबाग के डुमरौन में महाशिवरात्रि के दिन हुई सांप्रदायिक झड़प के कारण सुर्खियों में आए डुमरौन गांव में आज दिन रविवार सुबाह से विवाद सुलझाने की कोशिश की गई। धर्म ध्वज और मीनार को लेकर चल रहे तनाव को समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी थी कि हिंदुस्तान चौक से मीनार और धर्म ध्वज हटा दिए जाएंगे। लेकिन, प्रशासन के हस्तक्षेप के चलते यह नहीं हो सका। महाशिवरात्रि के अवसर पर डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था