हज़ारीबाग: झारखंड के विकास को नई गति देने वाला बजट: निसार खान
हजारीबाग मे जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने 2025-26 वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर द्वारा पेश किए गए वित्तीय अबुआ बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष से 13% अधिक का है । इसी से यह सिद्ध होता है कि वर्तमान सरकार झारखंड में जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए है।