नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी द्वारा पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर मीडिया प्रतिनिधि से स्थानीय समस्याओ की जानकारी प्राप्त की*
आज दिनांक 22 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया।
उक्त पत्रकार सम्मेलन में जिला पदाधिकारी द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत कर बारी बारी से सभी का परिचय प्राप्त किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों से जन समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा जिले में आ रही परेशानी को बताया गया। साथ ही राजा बाजार अवस्थित रेलवे अंडर पास में जल जमाव की समस्या, वाहन पढाव नहीं रहने के कारण जगह जगह पर वाहन जाम की समस्या से निजात दिलाने, जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र में जल जमाव, नाली गली की साफ सफाई इत्यादि की जानकारी दी गई।
उक्त पत्रकार सम्मेलन मे जिला पदाधिकारी द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को सभी समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया गया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Jehanabad, Bihar | Jun 22, 2026