*जिला पदाधिकारी ने लिया खेल भवन सह व्यायामशाला भवन के सुविधाओं का लिया जायजा*
आज दिनांक 22 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के द्वारा गांधी मैदान के समीप स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला का संध्या 7:30 बजे भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी राज्य स्तरीय एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र भारोत्तोलन के प्रशिक्षु बच्चों एवं प्रशिक्षक से मिली। जिले के लिए यह केंद्र नया है ,जहां अभी 10 बच्चे आवासीय प्रशिक्षण ले रहे हैं।
पूर्व से जिला खेल भवन में खेलो इंडिया का स्मॉल सेंटर भी संचालित है। जिला पदाधिकारी के द्वारा इस केंद्र से जुड़े खिलाड़ियों से भी भेंट की गई और उनके प्रशिक्षण के बारे में बात की गई।
जिला पदाधिकारी ने श्री गिरिजेश कुमार ,प्रशिक्षक खेलो इंडिया स्माल सेंटर जहानाबाद एवं श्री अमर कुमार ,शारीरिक शिक्षक, गांधी इंटर विद्यालय ,कृष्णा आश्रम, सिकरिया जो की ताइक्वांडो, जूडो, कराटे के कुशल प्रशिक्षक है से मिलकर खेलों के क्षेत्र में जहानाबाद की उपलब्धियां के बारे में वार्ता की।
जहानाबाद जिले में सुसज्जित जिम एवं भारोत्तोलन समेत अन्य खेलों के विकास को देखते हुए जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रसन्नता जताई गई। उन्होंने खेल पदाधिकारी जहानाबाद श्रीमती पूनम कुमारी को निदेश भी दिया कि खेलों के क्षेत्र में अन्य मानकों के विकास के लिए जो भी आवश्यक कदम उसे उठाएं।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
#BSSA
Information & Public Relations Department, Government of Bihar